Skip to main content

17 थानों की पुलिस फोर्स के साथ आजम खान की बैरक खंगालने पहुंचे डीएम-एसपी, ये है वजह

SRV News:-


डीएम-एसपी ने बुधवार को औचक निरीक्षण कर जिले की कारागार का हाल जाना। बुधवार दोपहर बाद आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम खां की बैरक भी खंगाली गई।निरीक्षण का पहला क्रम रामपुर सांसद आजम खां की बैरक से आरम्भ हुआ। यहां सघन तलाशी अभियान चला। इसके बाद एक-एक कर सभी बैरक खंगाली गईं। महिला बैरक में तलाशी महिला जेल अधिकारी की मौजूदगी में महिला आरक्षियों द्वारा ली गई। 



डीएम-एसपी ने बुधवार को औचक निरीक्षण कर जिले की कारागार का हाल जाना। बुधवार दोपहर बाद आजम खां और उसके पुत्र अब्दुल्ला आजम खां की बैरक भी खंगाली गई। सुरक्षा के हर बिन्दु को जानने के लिए डीएम-एसपी ने  बंदियों से पूछताछ भी की। बुधवार दोपहर करीब एक बजे कारागार अचानक छावनी में तब्दील हो गया, जब तक कारागार प्रशासन कुछ समझ पाता, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह 17 थानों के पुलिस बल के साथ पहुंच गए।  


कारागार अधीक्षक सुरेश कुमार और जेलर आरएस यादव जेल की चहारदीवारी के बाहर आ गए। सभी को जेल के भीतर ले जाया गया। निरीक्षण, रामपुर सांसद आजम खां की बैरक से आरम्भ हुआ। यहां सघन तलाशी अभियान चला। इसके बाद एक-एक कर सभी बैरक खंगाली गईं। महिला बैरक में तलाशी महिला जेल अधिकारी की मौजूदगी में महिला आरक्षियों द्वारा ली गई। बाद में कारागार अस्पताल का मुआयना हुआ। करीब एक घण्टे तक चले सघन चेकिंग अभियान के बीच तीस बंदियों से जिलाधिकारी ने पूछताछ की। जेल की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तमाम सवाल भी किए, बाद में जेल अधीक्षक को विशेष निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिये गए।


सीसीटीवी फुटेज भी देखा 


सीसीटीवी कैमरों का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने एक-एक कैमरे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक लगे हर कैमरे की स्थितियों का आंकलन किया। आने-जाने वालों का लेखा जोखा कहां-कहां उपलब्ध है, इसको भी खंगाला गया।  


आजम से मिलने वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें



रामपुर सांसद आजम और अब्दुल्ला से मिलने वालों के लिए खास निर्देश भी प्रशासनिक अमले की ओर से दिए गए हैं। जानकारों की मानें तो जिलाधिकारी ने आजम और अब्दुला से मिलने वालों की जानकारी ली। सख्त हिदायतों के बीच कारागार प्रशासन को निर्देश भी मिले। ऐसे में माना जा रहा है कि रामपुर सांसद से मिलने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।










Comments

Popular posts from this blog

Punjab Police Recruitment 2021: 2340 कांस्‍टेबल भर्ती के लिए नया नोटिस जारी, हुए बड़े बदलाव

SRV News-   Punjab Police Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: पंजाब पुलिस में कांस्‍टेबल के कुल 2340 रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर 2021 से शुरू हो चुकी है. उम्‍मीदवार punjabpolice.gov.in पर जाकर Official  नोटिफिकेशन चेक करें। कुल 2340 कांस्‍टेबल पदों पर की जाएगी  भर्ती अधिकतम आयुसीमा 28 वर्ष निर्धारित है Punjab Police Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: पंजाब पुलिस ने टेक्निकल एंड सपोर्ट सर्विस कैडर में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकशन जारी किया है। विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है कि ऑनलाइन आवेदन की लास्‍ट डेट अब बढ़ाकर 10 अक्‍टूबर कर दी गई है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्‍ट्रेशन नहीं कराया है, उनके पास अब 10 अक्टूबर 2021 तक आवेदन करने का मौका है इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की लास्‍ट डेट 29 सितंबर 2021 थी। कांस्‍टेबल के कुल 2340 रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। आ...

Dance+ 6 के मंच पर गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने किया शक्ति मोहन को प्रपोज

SRV News-  नीरज चोपड़ा रियलिटी शो डांस प्लस 6 के अपकमिंग एपिसोड में शक्ति मोहन को प्रपोज करते नजर आएंगे।   जबसे एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है तबसे लड़कियों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है. वे मौजूदा समय में नेशनल क्रश हो गए है, मगर अब एक खबर ऐसी आ रही है  जो उनकी फीमेल फैंस को शायद अच्छी ना लगे। दरअसल नीरज चोपड़ा रियलिटी शो डांस प्लस 6 के अपकमिंग एपिसोड में शक्ति मोहन को प्रपोज करते नजर आएंगे..  नीरज ने किया शक्ति मोहन को प्रपोज दरअसल नीरज चोपड़ा शो के अपकमिंग एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शिरकत करने वाले हैं। इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शक्ति मोहन, नीरज चोपड़ा से कह रही हैं कि वे उन्हें प्रपोज कर के दिखाएं। नीरज स्टेज पर आते हैं और शक्ति को प्रपोज करते हैं। मगर नीरज का शक्ति को प्रपोज करने का अंदाज भी निराला है़ वे इस दौरान भी ऐसा कहते नजर आ रहे हैं कि उनका पहला प्यार तो जैवलीन ही है और उन्हें ना तो खाना बनाना आता है और ना वे शक्ति को टाइम दे सकते हैं।  देखें वीडियो राघव ने किया कमेंट इस शो के होस्ट रा...

टीवी एंकर दे रही थी मौसम का अपडेट,अचानक स्क्रीन पर चलने लगा पोर्न वीडियो

 जिस समय महिला एंकर मौसम की जानकारी दे रही थी, उसी समय अचानक पीछे स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चलने लगती है। और महिला एंकर होती है इस बात से बेखबर अमेरिका में एक महिला न्यूज एंकर द्वारा मौसम का अपडेट  देते समय पीछे स्क्रीन पर पोर्न वीडियो (Porn Video) चलने लगा. इस बात से बेखबर एंकर अपना काम करती रही. कुछ देर बाद जब किसी का ध्यान गया, तो फौरन वीडियो बंद किया गया।लेकिन तब तक इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था  एंकर कोडी प्रॉक्टर 'KREM News' पर मौसम की जानकारी दे रही थीं. लेकिन तभी पीछे स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चालू हो गया। एंकर कोडी को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके पीछे स्क्रीन पर क्या चल रहा है, वो अपनी बात कहती रहीं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि पीछे पोर्न वीडियो चल रहा है, तो वो भी कुछ क्षण के लिए झेंप गईं। चैनल ने मांगी माफी  इस बीच चैनल को काफी शिकायती फोन आने लगे जिसके बाद तुरंत वीडियो को बंद किया गया। चैनल ने इसके लिए दर्शकों से माफी भी मांगी।चैनल की ओर से कहा गया कि ऐसा भविष्य में फिर कभी ना हो, इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। साथ ही पता लगाने क...