Skip to main content

Lakhimpur Violence का अब तक का पूरा सच|जानिए कब,क्या और क्यों हुआ?by Vikram Shukla Bhai Ji | SRV News |





SRV News:-

Lakhimpur Violence का अब तक का पूरा सच, जानिए कब,क्या और क्यों हुआ?



वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें-




 लखीमपुर खीरी मामले में अभी तक आप लोगों ने तमाम वीडियो, तमाम दावे, तमाम पक्ष विपक्ष की बातें सुनी होगी।और बहोत कोशिश की होगी इस पूरे मामले को समझने की लेकिन हमारे देश में मौजूद चौथे स्तंभ के कुछ बड़े खिलाड़ियों के आपको पूरा मामला समझने नहीं दिया होगा। 


आपने इस मामले में जितना अंदर जाने की कोशिश की होगी आप उतना ही उलझ गये होंगे इन बड़े-बड़े चैनलों की फेर में। घटना एक है लेकिन अलग-अलग चैनल पर उसे अलग-अलग तरीके से प्रसारित करने का कार्य किया जा रहा है और सच को आपसे छिपाया जा रहा है। 


तो अगर सच सुनने की क्षमता और बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के मामले को समझने की कुववत है आपमेंतो वीडियो में लास्ट तक बने रहिएगा 

सच्चाई से रूबरू तो आपको SRV News करा देगा।



तो ये पूरा मामला शुरू होता 25 सितंबर को जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिसरा अपने संसदीय क्षेत्र लखीमपुर खीरी में किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आ रहे थे तो उन्हें रास्ते में कुछ किसान यूनियन के लोगों ने काले झंडे दिखाए। जो कि केंद्रीय गृह राज़य मंत्री अजय मिश्रा को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और उन्होंने मंच के इस बात का विरोध भी किया और मंच से ही ऐसा बयान दिया जो कि पूरे किसान यूनियन को नागवार गुजरा

इस बयान को सुनने के बाद किसान यूनियन के नेताओं ने ये तय किया कि इसका बहुत बड़े लेवल पर विरोध किया जाएगा। 


अब आता हूं मैं 3 अक्टूबर पर जिस दिन ये घटना घटित हुई।तो 3 अक्टूबर को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का दौरा लगा हुआ था लखीमपुर खीरी में और उन्हें एक कार्यक्रम के सिलसिले में वहां जाना था


जिसके मद्देनजर किसान यूनियन ने ये डिसाइड किया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे केशव प्रसाद मौर्या का बहोत पुर-जोर तरीके से विरोध किया जाएगा और कार्यक्रम से जाते टाइम उन्हें काले झंडे भी दिखाए जाएँगे। 

एवं 3 अक्टूबर को जिस हेलीपैड पर केशव प्रसाद मौर्या उतरने वाले थे उस हेलीपैड को किसानों में पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया और उनके आने का वेट करने लगे। 

लेकिन केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से ना आकर सड़क के रास्ते कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंच गये। जहां उनके साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी भी मौजूद थे।

रूट बदलकर कायक्रम में पहुँचने की वजह से किसानों की पूरी की पूरी प्लानिंग धरी की धरी रह गयी और वहां मौजूद कुछ नेताओं ने उन्हें चुनौती भी दी और ललकारा भी जो कि पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित था।



तो अभी तक मैंने आपको इस मामले का पूरा बेस समझाने की कोशिश की जिससे कि आप मामले को अच्छी तरह से समझ पाए। तो अब मैं आता हूं उस हिंसा पर जो उस हेलीपैड के पास घटित हुई जिसको किसानों ने अपने कब्जे में ले रखा था और हजारों की संख्या में वहां पर किसान मौजूद थे।


तो इस मामले की पहली सच्चाई तो ये है कि जो लोग भी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उस रास्ते से निकल रहे तो उनका वहां मौजूद किसानों ने कड़ा विरोध किया और उसकी गाडि़यों पर लाठियां अपनी बरसाईं। 


अब दूसरी सच्चाई ये है कि महिंद्रा थार समय जब तीन गाड़ियां वहां से निकलीं तो Mahindra Thar ने वहां खड़े किसानों को बुरी तरह से रौंद दिया जिससे कि 4 किसानों की मौत हो गई।उसके बाद वहां मौजूद किसानों ने अजय मिश्रा के ड्राइवर हरिओम मिश्रा समेत तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं की बहोत ही बेरहमी से हत्या कर दी।

इसके अलावा इस मामले में एक पत्रकार की भी हत्या हुई है जो कि मामले की कवरेज के लिए वहां पर गया हुआ था।



अब मैं आता हूं Mahindra Thar से जुड़े उस मामले पर जिसमें किसानों की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि Mahindra Thar कोई और नहीं बल्कि अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा चला रहे थे। लेकिन अजय मिश्रा और उनके बेटे Ashish मिश्रा ने इस मामले पर अपनी सफाई पेश करते हुए कहा है कि वह Thar आशीष मिश्रा नहीं बल्कि उनका Driver हरिओम मिश्रा चला रहा था। 

बहरहाल ये तो जांच का विषय है कि गाड़ी कौन चला रहा था। इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियाँ हो चुकी है और लगातार लोगों से पूछताछ भी जारी है। अगर यूपी Government चाहती है कि इस मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच हो तो अजय मिश्रा या तो खुद से इस्तीफा दे दें या फिर उनको बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।



अब आता हूं मैं उस मुद्दे पर जिसमें कुछ लोग कहते हैं कि वहां मौजूद किसान असली किसान नहीं है बल्कि वो सभी नकली किसान हैं 

 तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है वहां पर असली किसान भी हैं एक से एक गरीब किसान भी है। तो ये।कहना भी गलत है लेकिन वहां मौजूद सभी प्रदर्शनकारी केवल किसान ही हैं ये कहना भी गलत है क्योंकि वहां किसानों की आड़ में बहुत बड़ी संख्या असामाजिक तत्व एवं राजनीति से प्रेरित लोग भी हैं। जिस तरह से किसानों को कुचला गया वो भी गलत है लेकिन किसानों द्वारा जिन बेगुनाहों की बेरहमी से हत्या की गई वो भी गलत है। 


अब आता हूं इस मुददे पर कि किसानों का आंदोलन सही है या गलत। 

तो ये मामला कोर्ट में लंबित है और जो मायला कोर्ट में लंबित होता है उस मामले पर विरोध प्रदर्शन नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे कहीं ना कहीं ये संदेश जाता है कि आप को  कोर्ट भरोसा नहीं है। आप कोर्ट क्यूँ गये क्यूँकि आपको भरोसा है कोर्ट पर कि कोर्ट आपके साथ न्याय करेगा और उचित फैसला देगा।  इसीलिए गए थे ना आप तो आपको उसके फैसले का इंतजार करना चाहिए। 

लेकिन कोर्ट जाने के बाद सड़कों पर इस तरह के प्रदर्शन करना ये जाहिर करता है कि कहीं न कहीं आप को कोर्ट पर भरोसा नहीं है



बहरहाल भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां पर पीसफुल प्रोटेस्ट करना आपका संवैधानिक हक है।आप अपनी आवाज उठा सकते हैं, अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं। बशर्ते आपकी वजह से किसी को कोई प्रॉब्लम नहीं होनी चाहिए। 

और हां कोई Protest कर रहा है तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप उसपे गाडी़ चढा देंगे 


 तो ये था पूरा मामला जोकि मैंने निडर, निष्पक्ष और निस्वार्थ भाव से आपके सामने रखा और आपको पूरे मामले से रूबरू कराया।

विक्रम शुक्ला नाम में देश का चौथा स्तंभ बहोत मजबूत है इसे इतनी आसानी से बिकने नहीं दुँगा।




Comments

Popular posts from this blog

Punjab Police Recruitment 2021: 2340 कांस्‍टेबल भर्ती के लिए नया नोटिस जारी, हुए बड़े बदलाव

SRV News-   Punjab Police Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: पंजाब पुलिस में कांस्‍टेबल के कुल 2340 रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर 2021 से शुरू हो चुकी है. उम्‍मीदवार punjabpolice.gov.in पर जाकर Official  नोटिफिकेशन चेक करें। कुल 2340 कांस्‍टेबल पदों पर की जाएगी  भर्ती अधिकतम आयुसीमा 28 वर्ष निर्धारित है Punjab Police Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: पंजाब पुलिस ने टेक्निकल एंड सपोर्ट सर्विस कैडर में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकशन जारी किया है। विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है कि ऑनलाइन आवेदन की लास्‍ट डेट अब बढ़ाकर 10 अक्‍टूबर कर दी गई है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्‍ट्रेशन नहीं कराया है, उनके पास अब 10 अक्टूबर 2021 तक आवेदन करने का मौका है इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की लास्‍ट डेट 29 सितंबर 2021 थी। कांस्‍टेबल के कुल 2340 रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। आ...

Dance+ 6 के मंच पर गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने किया शक्ति मोहन को प्रपोज

SRV News-  नीरज चोपड़ा रियलिटी शो डांस प्लस 6 के अपकमिंग एपिसोड में शक्ति मोहन को प्रपोज करते नजर आएंगे।   जबसे एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है तबसे लड़कियों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है. वे मौजूदा समय में नेशनल क्रश हो गए है, मगर अब एक खबर ऐसी आ रही है  जो उनकी फीमेल फैंस को शायद अच्छी ना लगे। दरअसल नीरज चोपड़ा रियलिटी शो डांस प्लस 6 के अपकमिंग एपिसोड में शक्ति मोहन को प्रपोज करते नजर आएंगे..  नीरज ने किया शक्ति मोहन को प्रपोज दरअसल नीरज चोपड़ा शो के अपकमिंग एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शिरकत करने वाले हैं। इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शक्ति मोहन, नीरज चोपड़ा से कह रही हैं कि वे उन्हें प्रपोज कर के दिखाएं। नीरज स्टेज पर आते हैं और शक्ति को प्रपोज करते हैं। मगर नीरज का शक्ति को प्रपोज करने का अंदाज भी निराला है़ वे इस दौरान भी ऐसा कहते नजर आ रहे हैं कि उनका पहला प्यार तो जैवलीन ही है और उन्हें ना तो खाना बनाना आता है और ना वे शक्ति को टाइम दे सकते हैं।  देखें वीडियो राघव ने किया कमेंट इस शो के होस्ट रा...

टीवी एंकर दे रही थी मौसम का अपडेट,अचानक स्क्रीन पर चलने लगा पोर्न वीडियो

 जिस समय महिला एंकर मौसम की जानकारी दे रही थी, उसी समय अचानक पीछे स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चलने लगती है। और महिला एंकर होती है इस बात से बेखबर अमेरिका में एक महिला न्यूज एंकर द्वारा मौसम का अपडेट  देते समय पीछे स्क्रीन पर पोर्न वीडियो (Porn Video) चलने लगा. इस बात से बेखबर एंकर अपना काम करती रही. कुछ देर बाद जब किसी का ध्यान गया, तो फौरन वीडियो बंद किया गया।लेकिन तब तक इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था  एंकर कोडी प्रॉक्टर 'KREM News' पर मौसम की जानकारी दे रही थीं. लेकिन तभी पीछे स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चालू हो गया। एंकर कोडी को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके पीछे स्क्रीन पर क्या चल रहा है, वो अपनी बात कहती रहीं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि पीछे पोर्न वीडियो चल रहा है, तो वो भी कुछ क्षण के लिए झेंप गईं। चैनल ने मांगी माफी  इस बीच चैनल को काफी शिकायती फोन आने लगे जिसके बाद तुरंत वीडियो को बंद किया गया। चैनल ने इसके लिए दर्शकों से माफी भी मांगी।चैनल की ओर से कहा गया कि ऐसा भविष्य में फिर कभी ना हो, इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। साथ ही पता लगाने क...