Skip to main content

मीटिंग में जब राहुल गांधी ने अचानक पूछा कि- इस कमरे में मौजूद कितने लोग शराब पीते हैं? सिद्धू बोले...

SRV News:-


मीटिंग में कांग्रेस की सदस्यता की शर्तों पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने बैठक में मौजूद नेताओं से पूछा कि इस कमरे में मौजूद कितने लोग शराब पीते हैं?




संगठन चुनाव के लिए 1 नवम्बर से कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी संविधान के मुताबिक कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए किसी भी व्यक्ति को यह घोषणा करनी पड़ती है वह शराब और किसी भी तरह के नशे का सेवन नहीं करता और खादी पहनने का आदी है। लेकिन सदस्यता अभियान को लेकर मंगलवार को हुई कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन नियमों पर सवाल उठा दिए


राहुल गांधी ने पूछा कि आज के समय में इन नियमों का कितना पालन होता है??? राहुल पूछ बैठे कि इस कमरे में मौजूद कितने लोग शराब पीते हैं??? नाम ना बताने की शर्त पर बैठक में मौजूद एक नेता ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि राहुल के सवाल के जवाब में केवल दो महासचिवों ने हाथ खड़े किए और माना कि वे शराब पीते हैं। इसके साथ ही बैठक में इस पर चर्चा छिड़ गई कि शराब वाला नियम कितना तार्किक है???


सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उनके राज्य में अधिकांश लोग शराब पीते हैं। ऐसे में कांग्रेस सदस्यता के नियम का पालन कैसे होगा??? कुछ और नेताओं ने भी इसको लेकर अपनी राय जाहिर करनी शुरू कर दी। इसके बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चर्चा पर विराम लगाने को कहा।



शराब वाले नियम के बाद चर्चा खादी वाले नियम पर शुरू हो गई। एक बार फिर खादी वाले नियम को लेकर भी राहुल गांधी बात उठाई। नेताओं ने भी कहा कि आजादी के आंदोलन के समय खादी का विशेष महत्व था लेकिन मौजूदा समय में खादी काफी ज्यादा मंहगी है। काफी ज्यादा मतलब इतनी महंगी कि आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुकी है। 



इस दौरान एक नेता ने यह सुझाव भी दिया कि सदस्यता के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में लाया जा सकता है। हालांकि दोनों ही बातों पर चर्चा बेनतीजा रही।



सदस्यता अभियान, मंहगाई के खिलाफ आंदोलन और विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर सोनिया गांधी ने कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई थी। सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को अनुशासन और एकजुटता बना कर आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा से मुकाबला करने का संदेश दिया।











Comments

Popular posts from this blog

Punjab Police Recruitment 2021: 2340 कांस्‍टेबल भर्ती के लिए नया नोटिस जारी, हुए बड़े बदलाव

SRV News-   Punjab Police Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: पंजाब पुलिस में कांस्‍टेबल के कुल 2340 रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर 2021 से शुरू हो चुकी है. उम्‍मीदवार punjabpolice.gov.in पर जाकर Official  नोटिफिकेशन चेक करें। कुल 2340 कांस्‍टेबल पदों पर की जाएगी  भर्ती अधिकतम आयुसीमा 28 वर्ष निर्धारित है Punjab Police Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: पंजाब पुलिस ने टेक्निकल एंड सपोर्ट सर्विस कैडर में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकशन जारी किया है। विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है कि ऑनलाइन आवेदन की लास्‍ट डेट अब बढ़ाकर 10 अक्‍टूबर कर दी गई है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्‍ट्रेशन नहीं कराया है, उनके पास अब 10 अक्टूबर 2021 तक आवेदन करने का मौका है इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की लास्‍ट डेट 29 सितंबर 2021 थी। कांस्‍टेबल के कुल 2340 रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। आ...

Dance+ 6 के मंच पर गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने किया शक्ति मोहन को प्रपोज

SRV News-  नीरज चोपड़ा रियलिटी शो डांस प्लस 6 के अपकमिंग एपिसोड में शक्ति मोहन को प्रपोज करते नजर आएंगे।   जबसे एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है तबसे लड़कियों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है. वे मौजूदा समय में नेशनल क्रश हो गए है, मगर अब एक खबर ऐसी आ रही है  जो उनकी फीमेल फैंस को शायद अच्छी ना लगे। दरअसल नीरज चोपड़ा रियलिटी शो डांस प्लस 6 के अपकमिंग एपिसोड में शक्ति मोहन को प्रपोज करते नजर आएंगे..  नीरज ने किया शक्ति मोहन को प्रपोज दरअसल नीरज चोपड़ा शो के अपकमिंग एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शिरकत करने वाले हैं। इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शक्ति मोहन, नीरज चोपड़ा से कह रही हैं कि वे उन्हें प्रपोज कर के दिखाएं। नीरज स्टेज पर आते हैं और शक्ति को प्रपोज करते हैं। मगर नीरज का शक्ति को प्रपोज करने का अंदाज भी निराला है़ वे इस दौरान भी ऐसा कहते नजर आ रहे हैं कि उनका पहला प्यार तो जैवलीन ही है और उन्हें ना तो खाना बनाना आता है और ना वे शक्ति को टाइम दे सकते हैं।  देखें वीडियो राघव ने किया कमेंट इस शो के होस्ट रा...

टीवी एंकर दे रही थी मौसम का अपडेट,अचानक स्क्रीन पर चलने लगा पोर्न वीडियो

 जिस समय महिला एंकर मौसम की जानकारी दे रही थी, उसी समय अचानक पीछे स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चलने लगती है। और महिला एंकर होती है इस बात से बेखबर अमेरिका में एक महिला न्यूज एंकर द्वारा मौसम का अपडेट  देते समय पीछे स्क्रीन पर पोर्न वीडियो (Porn Video) चलने लगा. इस बात से बेखबर एंकर अपना काम करती रही. कुछ देर बाद जब किसी का ध्यान गया, तो फौरन वीडियो बंद किया गया।लेकिन तब तक इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था  एंकर कोडी प्रॉक्टर 'KREM News' पर मौसम की जानकारी दे रही थीं. लेकिन तभी पीछे स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चालू हो गया। एंकर कोडी को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके पीछे स्क्रीन पर क्या चल रहा है, वो अपनी बात कहती रहीं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि पीछे पोर्न वीडियो चल रहा है, तो वो भी कुछ क्षण के लिए झेंप गईं। चैनल ने मांगी माफी  इस बीच चैनल को काफी शिकायती फोन आने लगे जिसके बाद तुरंत वीडियो को बंद किया गया। चैनल ने इसके लिए दर्शकों से माफी भी मांगी।चैनल की ओर से कहा गया कि ऐसा भविष्य में फिर कभी ना हो, इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। साथ ही पता लगाने क...